बुलेट की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
सहारनपुर, मार्च 26 -- पुवांरका। जनता रोड पर आसनवाली कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक सहित फरार हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आसनवाली निवासी योगेश (38) पुत्र बाबूराम मंगलवार देर रात मंदिर से घर लौट रहा था। करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही वह कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा, तभी पुवांरका की ओर से तेज गति से आ रही बुलेट ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही योगेश सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.