आजमगढ़, दिसम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में घायल होकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे वृद्ध की बुधवार की दोपहर में मौत हो गयी। चार दिन पूर्व वह बुलेट की टक्कर से घायल हो गए थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी 70 वर्षीय लालजीत यादव घर पर रहकर खेती करते थे। शनिवार को पड़ोस के रहने वाले भतीजा प्रमोद के साथ बाइक से नेऊरी बाजार जा रहे थे। नेऊरी चौराहा स्थित पेट्रोप पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों को देखते ही बुलेट चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल को लेकर लोग अतरौलिया अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में घायल वृद्ध को भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.