बुलेट और स्कूटी की भिड़ंत में दो गंभीर
गौरीगंज, जून 16 -- मुसाफिरखाना। फोरलेन हाईवे बाईपास पर सोमवार की देर शाम बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बुलेट सवार मोहम्मद जुनैद (20 वर्ष) पुत्र रिजवान, निवासी अरवल पारा थाना बल्दीराय तथा स्कूटी सवार राज नारायण (70 वर्ष) पुत्र परमेश्वर, निवासी धारा दुबे का पुरवा, थाना जामो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.