हापुड़, नवम्बर 21 -- कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डहाना के पास तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने बुलेट बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिला बुलंदशहर के गुलावठी के गांव पितुवास निवासी सोहनपाल सिंह ने बताया कि बीती 13 नवंबर को उसके पिता हरवीर सिंह गांव मनोवास निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ निरोज के साथ एक बाइक पर सवार होकर गांव से धौलाना आ रहे थे। जब वह गुलावठी-धौलाना रोड पर गांव डहाना के पास पहुंचे तो एक बुलेट के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाकर सुरेंद्र सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरेंद्र सिंह और उसके पता हरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने ...