जौनपुर, मई 15 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में बुधवार की रात एक बुलेट और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो जाने से बुलेट सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव निवासी 22 वर्षीय देवानंद यादव उर्फ लकी और 30 वर्षीय अवनीश यादव बुलेट से सिंगरामऊ की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार एक एसयूवी से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल,दोनों रेफर पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...