बुलियन में निवेश के नाम पर बिल्डर से हड़पे 10 करोड़
लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ,संवाददाता।कैंट निवासी एफआई कंस्ट्रक्शन के मालिक हमजा सिराज ने बुलियन ज्वेलर्स के मालिक अमर सिंह और रंजीत पर कारोबार में निवेश के नाम पर दस करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चौक कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।हमजा ने बताया कि दो साल पहले दोस्त आरसी तिवारी ने उनका परिचय दोनों आरोपी भाइयों से कराया था। इनकी चौक सराफा बाजार में बाहुबली बुलियन एंड ज्वेलर्स प्रा. लि. नाम से दुकान है। दोनों ने उनसे अपने व्यापार का विस्तार करने की बात कहते हुए निवेश की बात कही थी। इस सिलसिले में रंजीत के कार्यालय में कई बार बैठक भी हुई थी। आरोपियों ने निवेश की गई रकम पर प्रति माह तीन प्रतिशत मुनाफा देने का भी दावा किया था। हमजा ने बताया कि वह उनकी बातों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.