नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- भारत और बांग्लादेश के रिश्ते जल्द ही सामान्य होने के आसार हैं। खबर है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ढाका से नई दिल्ली की यात्रा की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। सीमा विवाद, तीस्ता नदी, चीन से करीबी और अपदस्थ पीएम शेख हसीना को शरण के मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव आ गया था। इससे पहले भी रहमान को दो बार न्योता दिया जा चुका है, लेकिन वह नहीं आए। न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बांग्लादेशी पीएम के भारत आने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, 'कुछ परेशानियों के बाद बातचीत शुरू हो गई है। तारिक रहमान के दिल्ली आने की योजना के लिए प्लान करने के संबंध में बातचीत चल रही है। फिलहाल, एजेंडा पर काम किया जा रहा है।'कब तक आएंगे भारत? ...