बुलबुल गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लाख की अफीम बरामद
चतरा, जुलाई 21 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि लावालौंग पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव में छापामारी कर भारी मात्रा में सूखा अफीम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जप्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहेब ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बुलबुल गांव निवासी बासुदेव गंझू की पत्नी सकुन्ती देवी अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से सूखा अफीम छुपाकर रखी है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व सिमरिया के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.