रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में कंप्यूटर शिक्षा और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने वाली जेआईआईटी अकादमी की फाउंडर सह निदेशक बुलबुल आईच को दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत सेवा पुरस्कार और वीमेन एम्पावरमेंट आइकॉनिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बुलबुल 2001 से कंप्यूटर शिक्षा अभियान चला रही हैं। उन्होंने अब तक 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को व्यावहारिक तकनीकी कौशल देकर शहरी-ग्रामीण अंतर को पाटने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...