बुलडोजर से दुल्हन को लेने निकला दूल्हा; बच्चों के सामने सिगरेट सुलगाई, फिर कट गया चालान
मुरादाबाद, जून 11 -- यूपी के मुरादाबाद जिले में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा पारंपरिक घोड़ी या लग्जरी कार की जगह बुलडोजर पर सवार होकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर का चालान कर दिया। मामला कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी उस्मान की शादी बिजनौर जिले के सहसपुर गांव की एक युवती से तय हुई थी। 8 जून को शादी समारोह आयोजित था। घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद उस्मान ने बुलडोजर पर सवार होकर बारात निकालने का फैसला किया। इसके लिए बुलडोजर को फूलों से सजाया गया था।दुल्हन को लेने बुलडोजर से निकला दूल्हा वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद शेरवानी पहने दूल्हा बुलडोजर के आगे बने हिस्से पर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.