बुलडोजर से ढहाया गया जर्जर विद्यालय भवन
सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। प्रशासन ने विकास खंड रामपुर मथुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छत्तौनी के चिखड़ी गांव स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय परिसर में वर्षों पुराने जर्जर विद्यालय भवन को सोमवार को बुलडोजर से ढहा दिया। भवन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और उसके गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया। प्रशासनिक टीम बुलडोजर और अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ सोमवाई की दोपहर विद्यालय परिसर पहुंची। जहां कुछ ही घंटों में भवन के जर्जर कमरों को गिराकर पूरी पुरानी संरचना को मलबे में तब्दील कर दिया गया। कार्यवाहक प्रशासक (ग्राम प्रधान) महफूज खां ने बताया कि विद्यालय की यह इमारत काफी पुरानी हो चुकी थी और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। चूंकि विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.