संभल, अप्रैल 5 -- संभल। असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा कदम उठाया जा रहा है। खेल के मैदान और खाद के गड्ढों की भूमि पर बनी मदरसा, मस्जिद और दुकानों को हटाने के लिए अब बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।बीते कई दिनों से ग्रामीण खुद ही आगे आकर अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई को भी मजबूती मिली है। गांव के लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की जमीन को खाली कराना सभी के हित में है। ग्रामीणों को सहूलियत देने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर की व्यवस्था भी कर दी है, ताकि यह काम तेजी और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...