पटना, दिसम्बर 3 -- भाकपा माले ने अतिक्रमण के नाम पर राज्यभर में गरीबों, छोटे व्यवसायियों और फुटपाथी दुकानदारों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राज्यभर में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। साथ ही कहा कि बुलडोजर राज किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आयोजित कार्यक्रम को माले के पूर्व विधायक महबूब आलम, पालीगंज विधायक संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, काराकाट विधायक अरुण सिंह, दीघा से उम्मीदवार दिव्या गौतम आदि ने संबोधित किया। मौके पर महबूब आलम ने कहा कि बिहार के गरीब-गुरबे अपने अधिकारों के प्रति सजग है। जब तक माले है, उनकी लड़ाई जारी रहेगी। सरकार अविलंब बुलडोजर पर रोक लगाए और सभी जरूरतमंदों के लिए आवास की व्यवस्था करे। प्रतिवाद सभा में खेग्रामस और व्यवसायी महासंघ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बुलडोजर चलाना बंद करे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.