जहानाबाद, फरवरी 3 -- अरवल, निज संवाददाता। भाकपा माले के द्वारा मंगलवार को इंटवां सूर्यमंदिर के पास प्रतिवाद व गरीब एकजुटता सभा की गई। सभा की अध्यक्षता राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रविन्द्र यादव ने की। इस मौके पर पूर्व विधायक कामरेड महानंद सिंह ने कहा कि अरवल में जब से भाजपा जीती है तब से सामंती ताकतों का मनोबल काफी बढ़ गया है। न केवल गरीबों के ऊपर हमले बढ़े हैं, बल्कि लूट ,हत्या एवं बलात्कार की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। इंटवां में जबरदस्ती काम कराने के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर राम दास बिंद की मौत हो गई और राम भवन बिंद एम्स भर्ती हैं जिन्हें छाती की हड्डी टूट गई है। एक को मामूली चोट हुई है। मृतक के आश्रितों को पांच कट्ठा जमीन देने के समझौता को टालमटोल कर मामला को रफा दफा करना चाहते हैं। वहीं चौरम गांव में मूर्ति भसान के दौरान गरीबों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.