पटना, अप्रैल 15 -- बिहार में सम्राट युग की शुरुआत हो गई है। सम्राट चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार में बुलडोजर ऐक्शन पर चर्चा होने लगी है। सम्राट के शपथ लेते ही समर्थक उन्हें 'बुलडोजर बाबा' कहने लग गए हैं। पटना स्थित लोकभवन के बाहर सम्राट के सामने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगे। सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि क्या नए सीएम सम्राट बिहार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 'योगी मॉडल' लागू करेंगे? पूर्ववर्ती नीतीश सरकार में गृह विभाग संभालने वाले सम्राट चौधरी अपराधियों को चुनौती देते हुए उनका गयाजी में पिंडदान करने, उन्हें नेपाल और पाताल भेजने जैसी चेतावनियां देते रहे हैं। अब राज्य में एनडीए की पूरी सरकार की कमान उनके हाथ में आ गई है, तो कानून व्यवस्थ...