सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सहारनपुर में सिंचाई विभाग की भूमि पर चल रही बुलडोजर कार्रवाई अब सियासी रंग लेती नजर आ रही है। गुरुवार को अभियान के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंच गए। सांसद के पहुंचते ही बुलडोजर कार्रवाई कुछ देर के लिए रोक दी गई और उनका काफिला देखते ही मशीनें वापस लौट गईं। स्थानीय लोगों ने जमीन पर हाईकोर्ट के स्टे का दावा करते हुए कार्रवाई का विरोध किया और सात मई को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सिंचाई विभाग की इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, जिससे सड़क चौड़ीकरण और बड़े नाले के निर्माण में बाधा आ रही थी। यह भी पढ़ें- सांसद चंद्रशेखर के पहुंचते ही लौटा बुलडोजर, 7 मई को कलक्ट्रेट घेराव का लोगों ने किया ऐलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.