रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। श्री राम भक्त सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बुलडोजर पर श्री राम दरबार की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। गुरुवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार और महंत राकेश वार्ष्णेय ने नारियल फोड़ कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे और पूरा नगर जय श्री राम व जय श्री बालाजी महाराज के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। शोभा यात्रा उत्सव पैलेस से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों अग्रवाल धर्मशाला रोड, सर्राफा बाजार, चंपा कुवंरि मार्केट, मंदिर वाली गली, मेस्टन गंज, राजद्वारा होते हुए श्री बालाजी मंदिर (शगुन मंडप) पर संपन्न हुई। शोभा या...