प्रयागराज, जनवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मकर संक्रांति पर संगम स्नान के लिए पहुंचे जगद्गुरु संतोष दास 'सतुआ बाबा' का अंदाज कुछ अलग दिखा। बुलडोजर पर चढ़कर सतुआ बाबा पीले वस्त्र में संगम की ओर पहुंचे। हालांकि संगम पर भीड़ को देखते हुए बुलडोजर पहले रुक गया और सतुआ बाबा ने पैदल ही संगम तट पर जाकर स्नान किया। इसके बाद अनुयायियों का अभिवादन स्वीकार कर लौट गए। मकर संक्रांति पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संगम तट पहुंचकर गंगा पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की। बाघम्बरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि, पुरी पीठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत यमुनापुरी, मौनी बाबा, दंडी संन्यासी स्वामी महेशाश्रम, स्वामी ब्रह्माश्रम, स्वामी विमलदेव आश्रम, महिला संत राधाचार्या, राधिका वैष्ण्व आदि ने पुण्य की डुबकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.