बुलडोजर नीति के खिलाफ आंदोलन की बनाई रणनीति
चंदौली, अगस्त 31 -- चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। नगर के बुद्धनगर कॉलोनी में रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा की जनरल बॉडी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक में किसानों की जमीन अधिग्रहण के दौरान बिना अनुमति और बाजार दर से काफी कम मुआवजा दिए जाने, वन क्षेत्र में बसे किसानों को जमीन से बेदखल करने तथा घर गिराए जाने की कार्रवाई पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी कर उनकी जीवन और जीविका पर हमला किया जा रहा है। वनाधिकार कानून लागू नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल लागू करने की मांग की गई। साथ ही बुलडोजर नीति के नाम पर गरीबों और किसानों के घर गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। किसान सभा ने शिकारगंज क्षेत्र में अतरसुहवा नाला काटकर उसे भोंका बांध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.