बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे मे दूसरे दिन सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिये प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चला। व्यापारियों ने इसे देखकर खुद चिन्हित अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। बबेरू कस्बा का पांच प्रमुख मार्गों का मेन चौराहा सुंदरीकरण की तीन नोटिस दिए जाने के बाद कई बार एनाउंस कराया गया। लेकिन चिन्हित स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण अतिक्रमणकारियों ने खुद नहीं हटाया। प्रशासन ने दूसरे दिन एक पोकलैंड मशीन आधा दर्जन बुलडोजर मशीनो के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी के जवानों के साथ कस्बे के बांदा रोड मे चिन्हित स्थाई अस्थाई अतिक्रमण हटाना शुरू किया। बांदा रोड की दुकान व मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर देखकर व्यापािरयों ने खुद ही हथौड़ा चलाकर अतिक्रमण तोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.