बुलडोजर-ट्रैक्टर गिरने के बाद नाले की सफाई का काम रोका
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, सरसमल। एसी नगर नाले की सफाई के दौरान बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नाले में गिरने के बाद काम रोक दिया गया है। बुधवार को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की टीम मौके पर नहीं पहुंची और कर्मचारियों ने भी सफाई कार्य से हाथ खड़े कर दिए। अतिक्रमण, सुरक्षा जोखिम और विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण मानसून से पहले रफ्तार धीमी पड़ गई है। रास्ता बनने के बाद भी आगे काम शुरू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम हुए हादसे के बाद सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों में भय का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि नाले की गहराई और किनारों पर पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण काम करना जोखिम भरा हो गया है। हादसे के दौरान बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली कुछ ही मिनटों में पानी और कीचड़ में समा गए थे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.