गढ़वा, अप्रैल 9 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से बने झुग्गी-झोपड़ियां, छज्जे, ठेले व गुमटियों को हटाया गया। जेसीबी की मदद से अतिक्रमित जमीन खाली कराई गई, जिससे सड़क पहले की तुलना में अधिक चौड़ी और साफ नजर आई तथा आवागमन सुगम हो गया।अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पहले ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से बुधवार तक की समय सीमा निर्धारित की थी। तय समय गुजर जाने के बाद गुरुवार को सीओ विकास कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी आकाश कुमार व पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं की आश...