लखनऊ, जून 10 -- अवैध कब्जों से मुक्त हुई 1.26 हेक्टेयर भूमि नगर आयुक्त के निर्देश पर चला अभियानलखनऊ, प्रमुख संवाददातासरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 27 करोड़ रुपये मूल्य की 1.265 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश और अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के आदेश पर चलाया गया।मड़ियाव, तिवारीपुर और रसूलपुर कायस्थ में कार्रवाईतहसील बख्शी का तालाब और नगर निगम की टीम ने ग्राम मड़ियाव, तिवारीपुर और रसूलपुर कायस्थ में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। जेसीबी मशीनों की मदद से सरकारी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग, अस्थायी बाउंड्रीवाल और अन्य अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भ...