बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण, सड़क अतिक्रमण मुक्त
पूर्णिया, जून 24 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर प्रशासन ने सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान चलाने वालों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सिनेमा हॉल से काली मंदिर चम्पानगर तक केनगर-कचहरी बलुआ मुख्य मार्ग के दोनों किनारों से लगभग 18 फीट तक अतिक्रमण हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान का नेतृत्व दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी सुमन सौरभ ने किया। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना वसूला जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई के बाद सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि अतिक्रमण हटाने से पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.