बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान मुख्य चौराहा में घंटों जाम लगा रहा। नगर पंचायत ने पूर्व में अतिक्रमण हटाने की स्पीकर से चेतावनी दी थी, लेकिन कोई अतिक्रमण नही हटाया गया। मंगलवार को उप जिलाधिकारी अविनाश त्यागी, ईओ नरेंद्र कुमार यादव, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार हेमराज नायब तहसीलदार मनोहर सिंह कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत की संयुक्त टीम व सफाई कर्मी, भारी फोर्स के साथ मेन चौराहा पहुंच गए। चिन्हित स्थान में बुल्डोजर लेकर फैले अतिक्रमण को हटाने लगे। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपने अपने टीन-टप्पर हटाना शुरू कर दिया। मेन चौराहा, तिंदवारी रोड, बांदा रोड में अतिक्रमण हटाया गया।उपजिलाधिकारी ने कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.