सीतापुर, दिसम्बर 18 -- केसरीगंज, संवाददाता। राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब की जमीन से गुरूवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रूपये आंकी गई है। जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों ने पक्की दुकानें बना ली थीं। जिस पर न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर चलाया गया। तहसील लहरपुर के सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर ग्राम मेहंदीपुरवा (मजरा अमौरा बेनी रामा) में गुरूवार को राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जमीन पर 10 व्यक्तियों ने तालाब को पाट दिया था और पक्की दुकानें बना ली थीं। इस मामले में तहसीलदार न्यायिक, लहरपुर के न्यायालय में उप्र राजस्व संहिता की धारा अंतर्गत वाद योजित किया गया था। जिसमें सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बेदखली का आदेश पारित किया गया, साथ ही तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.