पटना, दिसम्बर 24 -- बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) की ओर से गरीबों का घर बुलडोजर से हटाए जाने के खिलाफ 5-6 जनवरी, 2026 को प्रखंड सह अंचल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) 2026 को भूमि संघर्ष के वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार को जनशक्ति भवन परिसर में बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन (बीकेएमयू) के राज्य परिषद की बैठक में ये निर्णय लिए गए। इस बैठक में भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने राज्य सरकार से मांग की कि गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की एनडीए सरकार लगातार खेत मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है। मनरेगा का नाम बदलना एक बड़ी साजिश है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद गरीब उजाड़ो अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में कार्य रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.