लखनऊ, मार्च 13 -- UP News: लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरा देश व दुनिया उन्हें बुलडोजर बाबा के नाम से जानती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा योगीजी ने माफिया और गुंडों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर जमीन मुक्त करवाई और उस पर विकास का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर केवल तोड़ता नहीं है बल्कि विकास की जमीन भी तैयार करता है। उन्होंने कहा कि योगी ने समाज में गंदगी फैलाने वालों के लिए तसल्लीबख्श काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी योगी सिंगापुर व जापान गए थे। वहां भी उनका वही गेरुवा वस्त्र व खानपान था। जबकि कुछ लोग विदेश जाते हैं तो रंग बदल लेते हैं। लेकिन योगी का केसरिया रंग पक्का है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीक वाला देश है। योगी वहां से बहुत कुछ लाए हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.