रुद्रपुर, दिसम्बर 21 -- किच्छा, संवाददाता। हर श्रीनाथ मंदिर के भक्तों ने दिल्ली में दरगाह बाबा श्री रतन नाथ जी पेशावर वाले मंदिर से सटी भूमि पर बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भक्तों ने एमसीडी और डीडीए पर कार्रवाई का आरोप लगाते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। रविवार को भक्तों ने बताया कि डीडीए और एमसीडी ने मंदिर के पास की खाली भूमि को अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर चलाया, जो पूरी तरह गलत है। विरोधस्वरूप भक्तों ने आवास विकास क्षेत्र में पदयात्रा निकाली और हर श्रीनाथ मंदिर के द्वार पर एकत्र होकर हरि भजन किया। हर श्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि 29 नवंबर को दिल्ली में गुरु महाराज के स्थान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। वहां लंगर स्थल और पुष्पवाटिका थी, जहां उगने वाले फूलों से भ...