बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले का शेरघाटी में प्रदर्शन
गया, अगस्त 24 -- अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने के विरोध और भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भाकपा-माले (लिबरेशन) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शेरघाटी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को 13 सूत्री मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांगपत्र में सभी भूमिहीन गरीब परिवारों को पांच डिसमिल वास भूमि का परचा देने और आवास की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के घरों पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई का भी विरोध किया। धरना के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहायता देने तथा जमीन के कागजात की शर्त हटाने की मांग उठाई गई। राशन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.