गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- गोपालगंज। दलित, गरीब और छोटे व्यवसायियों पर कथित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने बुधवार को शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च पोस्ट ऑफिस मोड़ से शुरू होकर आंबेडकर चौक, घोष मोड़ होते हुए मौनिया चौक तक पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले लोगों को लालच देकर अपने पक्ष में करने में लगी थी, लेकिन अब उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। गंडक कटाव से विस्थापित सैकड़ों परिवार नहर किनारे वर्षों से रह रहे हैं। प्रशासन उन्हें हटाने की तैयारी कर रहा है। पहले हुए समझौते में स्पष्ट था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किसी को नहीं हटाया जाएगा। प्रतिवाद मार्च में सुभाष सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, विद्या प्रसाद शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...