मथुरा, फरवरी 1 -- मथुरा। कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित संजय नगर के बाशिंदों की गंभीर समस्या को देखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम रविवार को साथियों के साथ संजय नगर पहुंचे और पीड़ित गरीब मजदूर परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महानगर कांग्रेस ने बुलडोजर कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। सिंचाई विभाग द्वारा वर्षों से बसे गरीब मजदूरों के आवासीय मकानों को अपनी भूमि बताकर हटाने की बात का कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा कि बिना पुनःस्थापना के किसी भी गरीब परिवार को उजाड़ना सरासर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संजय नगर वासियों को उजाड़ने की कोशिश की गई, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान आशीष अरोड़ा, सिब कुमार गौतम 'बंटी, राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.