प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- प्रतापगढ़ संवाददाता। लालगंज तहसील के ग्राम भुवन का पुरवा मोठीन में शीतला प्रसाद वर्मा के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और उसके बाद 338 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया गया। समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल और विधायक डॉ. आरके वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर से मुलाकात कर जांच की मांग की।

विरोध का विवरण प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि बिना निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी प्रक्रिया के एक गरीब परिवार का आशियाना ध्वस्त किया गया, जिससे क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में हुए सड़क जाम और प्रदर्शन के बाद 338 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों पर भी सपा नेताओं ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कई निर्दोष लोगों का नाम मुकदमे में शामिल...