फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर,संवाददाता। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजनों संग ग्रामीणों ने असनी गांव के पास ही लखनऊ रोड पर जाम लगा दिया। करीब चार बजे शाम से शुरु हुआ जाम पुलिस अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेड़ घंटे बाद खुल सका। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों की प्रापर्टी पर बुलडोजर की कार्रवाई हो। गोलीकांड के बाद असनी पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मियों का निलंबन हो, परिवार को मुआवजा, बेटे को सरकारी नौकरी दी जाए। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। मृतक मनीष के भतीजे सागर ने बताया कि वैभव के साथ वह भी लौट रहा था। जिस दौरान हमलावरों ने मारपीट कर ताऊ मनीष को गोली मारी। गोली कांड की सूचना पर असनी चौकी के एक हेड कांस्टेबल वर्दी में और एक सिपाही बिना वर्दी पहुंचे थे। दोनों ...