बुलडोजर ऐक्शन में कोतवाल समेत छह निलंबित, रातोंरात दबंगों ने धराशायी किए कई मकान-दुकान
अम्बेडकरनगर, सितम्बर 22 -- यूपी के आंबेडकरनगर में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में रात के अंधेरे में दर्जनभर से अधिक दुकानें और मकान गिराए जाने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रथम दृष्टया ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, हलका प्रभारी दरोगा और तीन बीट आरक्षियों समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल रोहित लाल को भी निलंबित किया गया है। एसपी प्राची सिंह ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल तीन जेसीबी भी कब्जे में ली गई हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि रविवार रात बरियावन बाजार में 20-30 साल पुरानी दुकानें जेसीबी से गिरा दी गई हैं। पुलिस और राजस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.