बरेली, अप्रैल 5 -- शहर की सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने मिनी बाईपास और किला क्षेत्र में कार्रवाई की और 70 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला। औचक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम सबसे पहले मिनी बाईपास रोड पहुंची, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से रखी गई पांच ट्रॉली रेता और बजरी को जब्त किया गया। इसके बाद किला क्षेत्र के नीचे अभियान चलाते हुए फुटपाथ पर दुकान लगाए बैठे लोगों का सामान भी कब्जे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने टीम के साथ नोकझोंक कर अभियान रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए सभी को मौके से हटा दिया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.