फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ छोटी जेल से लेकर नवदिया तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की गयी। बुलडोजर आनेसे पहले ही दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटा लिया। अतिक्रमण को लेकर पहले ही व्यापारियों को सचेत किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, नगर पालिका के ईओ विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। हांलाकि अफसरों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। एक स्थान पर जरूर दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना किया गया। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था इस वजह से बुलडोजर चलने की नौबत नहीं आयी।बुलडोजर आने से पहले ही दुकानदारों ने हटा लिया अतिक्रमणफतेहगढ़ में छोटी जेल से नवदिया तक चला अभियान

हिंदी...