फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना दक्षिण पुलिस ने मोटर साइकिल पर अत्याधिक तीव्र ध्वनि में हॉर्न बजाने व स्टंटबाजी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक को सीज कर दिया। जुर्माना भी लगाया। थाना दक्षिण के नालबन्द चौराहा पर एक बुलेट मोटर साइकिल पर सवार युवक स्टंटबाजी कर रहा था। उसी दौरान प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार तेज ध्वनि में हॉर्न बजाते हुए आम जन मानस को खतरा में डालने व शान्ति व्यवस्था भंग कर रहा था। पकड़े अभियुक्त का नाम अनूप कुमार पुत्र खजान सिंह बताया है। वह नगला गोकुल थाना बसई मोहम्मदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बुलट मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर 28500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.