फिरोजाबाद, मई 7 -- थाना लाइनपार में सोना पत्नी आकाश निवासी लेवर कालोनी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी शादी आकाश पुत्र सतीश निवासी शांति नगर सैनिक बिहार आगरा के साथ फरवरी 2020 में हुई थी। शादी के बाद बुलट की मांग करने लगे। ससुरालियों द्वारा पति को उकसाकर उसको पिटवाया जाता। नशे की हालत में उसके साथ अमानवीय कृत्य किया जाता। एक राय होकर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। साड़ी से गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। बच्चों के साथ उसको ससुराल से निकाल दिया। मायके आकर आरोपी पति आकाश, ससुर सतीश, सास मंजू, तइया ससुर सर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.