सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर। बॉलीवुड फिल्मों दबंग और बोल बच्चन समेत कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दे चुके पार्श्व गायक शादाब साबरी का महानगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करना आसान हो सकता है, लेकिन उस मुकाम पर लंबे समय तक बने रहना सबसे बड़ी चुनौती है। युवाओं को मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का संदेश देते हुए उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता इकबाल साबरी और चाचा अफजाल साबरी को दिया। इस अवसर पर जावेद साबरी सहित कई लोगों ने उनका सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...