बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- छतारी थाना क्षेत्र के बेरमनगर में ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटे की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बुलाने के बाद पत्नी के हत्यारोपी युवक को मारपीट कर जहर दे दिया, पीड़ित की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का मौत से पहले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। छतारी थाना के ग्राम शेखुपुर निवासी कृष्णा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई धर्मेन्द्र (25 वर्ष) पुत्र रामगोपाल निवासी चाऊपुर थाना जवां जिला अलीगढ़ छह अप्रैल को शाम 8 बजे उसके घर आया था। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान धौरऊ गेट पर टीटू पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी वेरमनगर थाना छतारी जिला बुलन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.