बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- यूपी के बुलंदशहर हाईवे पर हुए गैंगरेप मामले में करीब 9 साल बाद विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम ओमप्रकाश वर्मा तृतीय के न्यायालय में सुनवाई के दौरान सभी पांचों अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया। सभी पांचों अभियुक्तों की सजा पर ऐलान 22 दिसंबर को होगा। दोषी ठहराए जाने के बाद पांचों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक वरुण कौशिक ने बताया कि-29/30 जुलाई 2016 की रात नेशनल हाईवे-91 पर कोतवाली देहात क्षेत्र में दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास नोएडा से कार सवार परिवार के साथ दरिंदगी हुई थी। नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिजनों के सामने मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में न्यायालय में छह अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.