बुलंदशहर, जनवरी 23 -- गणतंत्र दिवस पर जिला एक ऐसा गौरवशाली अध्याय लिखने जा रहा है, जो एक मिसाल बनेगा। 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 77 स्कूली बच्चे लगातार 77 घंटे तक भारत का हस्तलिखित संविधान कलम से लिखेंगे। 23 जनवरी सुबह से बीएसए कार्यालय में यह अभियान शुरू हो गया है और 26 जनवरी को इसका समापन होगा। बच्चों को एक-एक घंटे के अंतराल पर लिखने का समय दिया गया है। पांच-पांच बच्चों को एक-एक घंटे के अंतराल पर लगाया जाएगा। बताया गया कि इसे विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास किए जाएंगे। डीएम श्रुति के निर्देशन में शुरू हुए इस महत्वाकांक्षी अभियान ने छात्रों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया है। सोमवार को देश का 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए जिले में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस गणतंत्र दिवस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.