बुलंदशहर, मार्च 21 -- जिले के दो नेशनल हाईवे अब कूड़े के ढेरों से मुक्त नजर आएंगे। शासन और एनएचएआई के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग ने 'क्लीन हाईवे' योजना के तहत पहले चरण में बुलंदशहर-मेरठ और बुलंदशहर-दिल्ली हाईवे का चयन किया है। इन मार्गों पर गंदगी फैलाने वाले ग्राम प्रधानों और सचिवों के खिलाफ डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। मेरठ मंडल आयुक्त के आदेश पर इस कार्य योजना को तैयार किया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सड़कों के किनारे जमा कचरे व भारी मात्रा में फैली पॉलिथीन को लेकर अफसरों से वार्ता की थी। एनएचएआई का मानना है की हाईवे किनारे पड़ा कूड़ा न केवल सुंदरता बिगाड़ता है, बल्कि तेज हवाओं के कारण सड़क पर आकर हादसों का सबब भी बनता है। मंडल आयुक्त के निर्देश पर अब इन दोनों प्रमुख हाईवे को प्राथमिकता के आधार पर कचरा मुक्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.