बुलंदशहर, फरवरी 18 -- जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं का बुधवार को शंखनाद हो गया। जिले के 109 केंद्रों पर पहली पाली में हिंदी विषयों के पेपर चल रहे हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सात जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है, साथ ही एसटीएफ और एलआईयू को भी अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रों पर पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चलेगी, जिसमें हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी, जिसमें इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी का पेपर होगा। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के 44,665 और इंटर के 38,416 सहित कुल 83,082 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए ग...