लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं की चल रही अन्तर्मडलीय खेल प्रतियोगिताओं में खीरी जिले की छात्राओं ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। बुलंदशहर में हुई कुराश प्रतियोगिताओं में खीरी के वनग्राम स्कूल की छात्राओं ने पांच गोल्ड व छह सिल्वर मेडल जीते। वहीं प्रयागराज में हुई वालीबॉल प्रतियोगिता में छात्राओं की राज्य स्तरीय टीम गठित की गई। इसमें खीरी जिले की 12 छात्राओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धिया पर कस्तूरबा स्कूल प्रशासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने खुशी जताई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि बुलंदशहर में कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अन्तर्मंडलीय इस प्रतियोगिता में खीरी जिले के कस्तूरबा स्कूल वनग्राम की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड व छह सिल्वर मेडल जीते। यह भी पढ़ें-...