बुलंदशहर, फरवरी 18 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बुलंदशहर-संभल स्टेट हाईवे पर बुधवार की तड़के कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा करीब सुबह 5:45 बजे हुआ। हादसे के दौरान कार सवार लोग सो रहे थे। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया। हादसे में घायल कार सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि कार सवार बदायूं निवासी छह लोग फरीदाबाद के एक शादी समारोह में शामिल होकर आ रहे थे। इस दौरान का अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क हादसे में बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव महवसई निवासी सेवाराम (55 वर्ष) पुत्र नौबत सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.