बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान खूनी खेल, कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
बुलंदशहर, जून 22 -- UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जहांगीराबाद नगर में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार भैय्यापुर रोड पर कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मनीष सैनी और शिवम सैनी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शिवम ने 26 साल के मनीष सैनीपर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मनीष लाल कुआं पर मोबाईल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। यह भी पढ़ें- बीवी के आशिक की हत्या कर जलाया शव, 8 साल बाद कोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.