बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- बुलंदशहर के सुशीला विहार इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई वर्षों से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से पाकिस्तान के कराची का रहने वाला है और कई वर्षों से पहचान छिपाकर यहां रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट की छायाप्रति बरामद की है। आरोपी को करीब 14 साल पहले मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह पुलिस को चकमा देते हुए अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था।​एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पाकिस्तानी नागरिक, जो फर्जी कागजात बनवाकर अवैध रूप से यहां रह रहा है, नुमाइश ग्राउंड की ओर जाने वाला है। यह भी पढ़ें- ​​बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी कागजात के सहारे र...