बुलंदशहर में आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवक्ता परीक्षा शुरू
बुलंदशहर, जून 14 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय के आठ केंद्रों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा कराने के लिए केवल नगर क्षेत्र में आठ केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू हुई और 11.30 तक चलेगी। परीक्षा में कुल तीन हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े आठ बजे से केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। केंद्रों पर तैनात सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखी। इसके अलावा आयोग से आए विशेष पर्यवेक्षक केंद्रों पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवक्ता परीक्षा शुरू परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.